Skip to content Skip to left sidebar Skip to right sidebar Skip to footer

Crime

डकैती कांड का आरोपित कचहरी चौक से धराया

चकिया थाने क बारागोविन्द गांव के रिटायर्ड कर्नल पुण्यदेव देव के घर डकैती में शामिल बदमाश को चकिया पुलिस ने कचहरी चौक से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट की साड़ी व बैग बरामद किये गये। गिरफ्तार डकैत का नाम भुनटुन राय है, जो राजेपुर थाना क्षेत्र के मुरना पुर गांव का निवासी है। चकिया इंस्पेक्टर संजय कुमार का कहना है कि वह चार जिलों में तीस डकैती कांड में चार्जशीटेड है। पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है। 06 मार्च की रात चकिया थाना के बारागोविन्द निवासी रिटायर्ड कर्नल पुण्यदेव देव के घर से डकैतों ने तीस लाख की सम्पत्ति लूटी थी। इस मामले में अज्ञात पर चकिया थाने में एफआईआर दर्ज की गयी थी। घटना के बाद पुलिस पूर्व में तीन डकैतों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज चुकी है। कचहरी चौक से धराया भुनटुन से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वीचम्पारण, बेतिया जिलों में डकैती के कई मामले दर्ज है। तीस कांडों में उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।

source: livehindustan.com

सेवानिवृत्त कर्नल के घर डकैती मामले में एक गिरफ्तार

चकिया थाना के बारा गोविन्द गांव निवासी रिटायर्ड कर्नल पूण्यदेव राय के घर में बीते छह मार्च को डाका डालकर दस लाख की संपति लूटने के साथ गृहस्वामी सहित उनके भाई अजय देव को बदमाशों ने जख्मी कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए राजेपुर निवासी ज्ञानचंद्र सहनी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई सेलफोन को पुलिस ने बरामद कर लिया है। चकिया डीएसपी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले में अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें राजेपुर निवासी बाबूलाल पासवान उर्फ बुढ़वा व सिकंदर सहनी को जेल भेज दिया गया है।

वहीं लूटी गई कम्प्यूटर भी जब्त किया गया है। मामले में कम्प्यूटर पर पाए गए फिगर प्रिट निकाला जाएगा, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए न्यायालय को लिखा गया है। अनुमति मिलने के बाद सभी गिरफ्तार बदमाशों के फिगर प्रिट निकाला जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चकिया के पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह लगातार छापेमारी कर रहे है। अब तक कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

source: jagran.com

पूजा में शामिल होने गया युवक लापता, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के घासी पाकड़ गांव निवासी सरस्वती देवी ने अपने पुत्र कृष्णा साह 20 वर्ष का अपहरण कर लिए जाने की शंका व्यक्त करते हुए थाना में आवेदन देकर तीन ग्रामीणों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि रविवार को गांव में ही हो रहे पूजा में शामिल होने के लिए उक्त सभी लोग उसके पुत्र को बुला कर ले गए। वह अभी तक नहीं लौटा है। कहा कि आरोपितों ने पूर्व में उसके पुत्र को जान से मार देने की धमकी दी थी। 

source: bhaskar.com

मधुबन में टेंपो लूटकांड के आरोपी को भेजा गया जेल

मधुबन | पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर राजेपुर, फुलवरिया गांव से बिगन राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी गिरफ्तारी इसी के घर से की गई। बिगन 2013 के जितौरा टैंपू लूट कांड का मुख्य आरोपी है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। 

source: bhaskar.com