Skip to content Skip to left sidebar Skip to footer

अलग-अलग जगहों पर तीन की मौत

Chakia News

चकिया लाइन होटल पर ट्रक में सोये चालक की मौत हो गयी। उसका नाम त्रिलोक सिंह था जो जालंधर रोह अमृतसर का रहने वाला था।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। चालक के साथ आये खलासी का कहना है कि उसके सीने में दर्द हुआ तो दवा खायी थी। रात में खाना खाकर सो गया। सुबह नहीं उठ पाया है। ट्रक पर बरौनी से पंजाब सरिया लोडकर जा रहा था।


नहर मे डूबने से हुई मौत

कल्याणपुर। राजपुर पंचायत के बहुआरा हरिवंश निवासी सुनील पासवान के तीन साल का पुत्र सत्यम की मौत रविवार को नहर में डूबने हो गयी। पिता चारा काटने खेत में गये थे। सत्यम भी उनके पीछे पीछे चला गया। जब पिता खेत से वापस लौटे तो अपने बच्चे को घर पर नहीं देख उसे खोजने निकले। खोजबीन के बाद उसका शव नहर में मिला।


झाड़ी से अज्ञात शव बरामद

चकिया। चकिया मेहसी रेल खंड पर हरपुरनाग रेलवे गुमटी के समीप रेलवे ट्रैक व एनएच 28 रोड के झाड़ी में बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा था। पुलिस ने रविवार की देर शाम शव को बरामद किया। लोग हत्या कर शव को फेंकने की चर्चा कर रहे थे। पुष्टि प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने की।

source: livehindustan

0 Comments

There are no comments yet

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.