चकिया बाजार में स्ट्रीट लाइटें बनीं ‘शोभा की वस्तु’, नागरिक परेशान
चकिया बाजार के अधिकांश चौक-चौराहों पर लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय आवागमन में भारी असुविधा हो रही है..
चकिया बाजार के अधिकांश चौक-चौराहों पर लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय आवागमन में भारी असुविधा हो रही है..
चकिया, चंपारण: जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार शाम को चकिया थाना का औचक निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने थाना के सरीस्ता (रिकॉर्ड रूम) की गहन जांच की।
निरीक्षण के दौरान, एसपी ने विशेष रूप से शराब विनष्टीकरण के लंबित मामलों और जब्त वाहनों के निपटान को लेकर विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने मेहसी, पिपरा और जय बजरंग थाना के थानाध्यक्षों को भी उनके थाना क्षेत्रों में गंभीर मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
यह निरीक्षण पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
source: दैनिक उजाला
चकिया थाना क्षेत्र के एनएच -27 पर इमाद पट्टी गांव के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना में बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान माड़िपुर, टेढ़ी टोला, दिलीप सिंह, पिता – स्वर्गीय हरिहर सिंह के रूप में हुई है। मृतक दो पुत्र और एक पुत्री का पिता है ।
मृतक की पत्नी रितु देवी ने जैसी ही अपने पति की मृत्यु की खबर सुनी वह अचेत हो गई । तीनो बच्चों का भी रो-रो कर बुरा हाल है।गांव में भी मातम छाया हुआ हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। गंभीर रूप से घायल की पहचान अमोद सिंह पिता – स्वर्गीय भोला सिंह के में रूप में हुई है। घायल को गंभीर हालत स्थानीय रेफरल अस्पताल इलाज के लिये लाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।
source: दैनिक उजाला
चकिया । राज्यव्यापी आशा संघ के आह्वान पर अपनी मांगों के समर्थन में आशा कार्यकर्ता पांच दिवसीय सकेतिक हड़ताल पर चली गई । राज्यव्यापी आह्वान पर मंगलवार को स्थानीय आशा संघ की सचिव सुगांधी सिंह के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ता अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर पाल पट्टी बीछा धरना पर बैठ गई तथा मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया। इस दौरान अस्पताल पहुंचे उपाध्यक्ष डॉ चंदन को आक्रोश का सामना करना पड़ा जैसे ही डॉक्टर प्रवेश द्वार पर पहुंचे धरना पर बैठी आशा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गई तथा सरकार के विरोध में अपने मांगों के समर्थन में पीएम सीएम झूठे हैं ।
आशा कार्यकर्ता के बच्चे भूखे हैं व मैं भारत की नई हूं आग नहीं चिंगारी हूं आदि का गगन भेदी नारा लगाया। साथ ही उपाधीक्षक दुसरे द्वार से अपने कक्ष तक गये। इस मौके पर संघ की सचिव ने बताया कि कड़ी परिश्रम के बाद जो प्रोत्साहन राशि दी जाती है वह भी बीते छह माह से बाकी है साथ ही 2023 हड़ताल उपरांत 25 सौ माहवारी देने का सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया था परंतु अभी तक अमल में नहीं लाया गया जिससे आशा कार्यकताओं में सरकार के प्रति घोर निराशा एवं आक्रोश व्याप्त है। आशा कार्यकताओं के हड़ताल के कारण इमरजेंसी छोड़ सभी सेवाएं पुरी तरह से प्रभावित हुई, दुर दराज से टीका समेत अन्य रोग से ग्रस्ति आए रोगियों कोबीना ईलाज कराए ही वापस लौटना पड़ा । कार्यक्रम में सुनीता कुमारी, ममता देवी, उषा देवी, फुल कुमारी देवी, संगीता देवी, मुन्नी देवी, पिंकी देवी, गोल्डी कुमारी, निक्की कुमारी, जमीला खातून, प्रेमशीला देवी, गंगाजल देवी समेत अन्य आशा कार्यकर्ता व फैसिलेटेटर मौजूद थे।
source: दैनिक उजाला
चकिया नगर परिषद के वार्ड 18 में नाले की सफाई व्यवस्था का पोल खोलकर रख दिया है। नप के द्वारा नाला का समय पर सफाई नहीं कराए जाने के कारण वर्षा का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिसके चलते वार्ड वासियों को गंदा पानी से होकर आना जाना पड़ता हैं। वार्ड क्षेत्र में उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण भी वार्ड वासी विभिन्न समास्याओं से जूझने को विवश हो रहे है। वार्डवासियों का कहना है कि नप के उदासीनता के चलते बदबूदार पानी के बीच रहने को वार्ड वासी मजबूर है घर के आगे पीछे नाले का पानी और बाि रश का बहता हुआ। पानी लोगों को नर्क का अहसास करा रहा है।
नगर परिषद की कार्यशैली वार्ड 18 के लोगों पर अब भारी पड़ रही है। वार्ड निवासी आशुतोष ठाकुर, पंकज ठाकुर और रविरंजन ठाकुर ने बताया है कि सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आवागमन में परेशानी हो रही है, क्योंकि पानी के जमा होने से रास्ते पर बना गड्ढा लोगों को प्रत्यक्ष रूप से दिखाई नहीं दे रही है, जिसके कारण दुर्घटना होने की भी संभावना हर पल बनी रहती है। नाले से निकलने वाला पानी वार्ड में दुर्गंध और गंदगी फैला कर रहा है। जिसके चलते वार्ड में मच्छर-मक्खियाँ का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रमण पैदा हो रहा है. जिसके कारण लोग बीमार भी होते हैं यह स्थिति पिछले कई सालों से ऐसे ही बनी हुई है। वार्ड के लोगों का यह भी कहना है कि नाले का गंदा पानी उनके घरों में चला जाता है वार्ड में होने वाले जल जमाव से हम सभी वार्ड वासी असहज महसूस कर रहे हैं।
source: दैनिक उजाला
चकिया पुलिस ने लूटकांड मामले में एक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान साहेबगंज के सोनगढ़ निवासी दीपू कुमार पिता शिवबालक राय के रूप में की गई है। बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी पुरनछपरा में हुए लूटकांड का आरोपी है। पकड़े गए अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस इस संबंध में शनिवार को प्रेसवार्ता कर सकती है।
चकिया में भाजपा विधायक श्यामबाबू यादव व बरूराज के भाजपा विधायक अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर जनक हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का उदघाटन किया । यह अस्पताल चकिया के मधुबन रोड के बाईपास पर है। पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव ने अस्पताल के संचालकों को अपनी शुभकामनायें दी। कहा कि इस हॉस्पिटल के शुरू होने से चकिया व आसपास के लोगों को काफी सुविधा होगी। उन्हें यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो पायेगी।
सुविधायुक्त हॉस्पिटल स्वास्थ्य के मामले में क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने में सहायक साबित होगी। हॉस्पिटल के संचालक डॉ संदीप कुमार ने बताया कि अस्पताल 30 बेड का है। मरीजों को आईसीयू व ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था है। रक्त जांच के लिए कंप्यूटराइज्ड लैब है। गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रसव की सुविधा और आधुनिक तकनीक से लैस हड्डी चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध होगा। वही बरूराज विधायक अरुण कुमार सिंह ने हॉस्पिटल के संचालक को शुभकामना देते हुवे बताया कि यह अस्पताल चकिया और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।
चकिया शहर के साहेबगंज रोड स्थित ट्रांसेनडेंस इंटरनेशनल स्कूल में हाल ही में बाल संसद के चुनाव प्रक्रिया का समापन हुआ। इस अवसर पर पीटीआई शिक्षक तनवीर हयात खान, उप प्रधानाध्यापक शेख अमानुल्लाह सहित सभी वर्ग शिक्षक उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं ने इस चुनावी प्रक्रिया में विशेष उत्साह के साथ भाग लिया। सभी प्रतिभागी बच्चे अपने पसंदीदा उम्मीदवार के क्रम संख्या पर मोहर लगा रहे थे, जिससे उनमें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को लेकर एक गहरी समझ विकसित हो रही थी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार और प्रबंधन समिति के सदस्य साएम नासिर ने इस मौके पर कहा कि विद्यालय के माध्यम से बच्चों में भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने की क्षमता विकसित होती है। बाल संसद विद्यालय के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ट्रांसेनडेंस इंटरनेशनल स्कूल हर साल इस प्रकार की संसद का गठन करता है ताकि छात्रों में नेतृत्व की क्षमता को प्रोत्साहित किया जा सके और वे सामाजिक जिम्मेदारियों का एहसास कर सकें।
चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विद्यालय प्रधानाध्यापक और प्रबंधन समिति की उपस्थिति में मतगणना की गई। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम विद्यालय की प्रार्थना सभा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने वास्तविक चुनाव प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त किया और यह सीखने को मिला कि एक आदर्श समाज के निर्माण में उनका क्या योगदान हो सकता है। इससे न केवल विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होता है बल्कि छात्रों के समग्र विकास को भी बढ़ावा मिलता है।
source: दैनिक उजाला
चकिया थाना क्षेत्र में साइड देने के मामले में युवक से मारपीट कर आंख फोड़ देने का मामला सामने आया है। इसको लेकर लौकहा निवासी यशोदानंद सिंह ने थाने में एक आवेदन दिया है। जिसमें पांच नामजद व दस-बारह अज्ञात को नामजद किया गया है । उक्त सभी आरोपी कल्याणपुर थाना के सिसवा बसंत के रहने वाले बताए जाते हैं। आवेदन में बताया गया है कि उनका बेटा संजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्ट सिंह ट्रेक्टर से मिट्टी लेकर जी रहा था।
इसी दौरान साइड लेने को लेकर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया । जिसमें उनके पुत्र संजीव की बांयी आंख फूट गई। आवेदन के अनुसार आरोपियों ने संजीव के गले से सोने की चेन भी छीन ली। इधर, संजीव का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
source: Hindustan
चकिया पुलिस ने एसटीएफ के साथ कार्रवाई में आईसीआईसीआई बैंक लूट कांड से जुड़े दसवें अप्राथमिक अभियुक्त लक्की उर्फ मो तौकिर आलम को गिरफ्तार किया है. लक्की उर्फ तौकिर आलम पिता गुलाम मोयउद्दिन अंसारी परसौनी नाथ, फुलवरिया थाना राजेपुर, मुजफ्फरपुर का निवासी बताया जाता है. उसे थाना क्षेत्र के पुरन छपरा चौक से गिरफ्तार किया गया है. इस कांड में गिरफ्तार होने वाला वह लक्की उर्फ तौकिर दसवां अभियुक्त हैं.
घटना 12 अप्रैल 2023 को दोपहर पौने तीन बजे घटित हुई थी. तब अपराधियों ने हथियारों के बल पर आईसीआईसीआई बैंक से 48 लाख से ज्यादा रुपए लूट लिए थे. बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक कमलेश कुमार चौबे द्वारा इसको लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी ।
source: दैनिक उजाला