Skip to content Skip to left sidebar Skip to right sidebar Skip to footer

Tag: chakia gurgaon

Chakia News

केसरिया: नयागांव के युवक की हरियाणा में हुई मौत

थाना क्षेत्र के नयागांव के एक नवयुवक की रविवार को हरियाणा के गुरुगाव में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मंगलवार को शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। ग्रामीणों ने नम आंखों से विदाई दी। उसका दाह संस्कार कर दिया गया। मृतक नयागाँव के मदन पासवान का 22 वर्षीय रितिक कुमार बताया जाता है।

परिजनों ने बताया कि दिल्ली के नजदीक गुरुगावां में रह कर किसी निजी कम्पनी में काम करता है। गत रविवार को गुरुगावां में शाम को बाइक से समान खरीदने बाजार जा रहा था कि विपरीत दिशा से आ रहे बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। रितिक बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसे मौजुद लोगों ने अस्पताल पहुँचाया लेकिन अस्पताल में वह दम तोड़ दिया। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। अभी शादी भी नहीं हुई थी। घर का बड़ा चिराग ही बुझ गया यह कह कर उसके पिता बार बार बेहोश हो जाते थे। पुरे गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।

Source: bhaskar.com