Skip to content Skip to left sidebar Skip to right sidebar Skip to footer

Tag: Chakia News

बाइक का संतुलन बिगड़ने से पिता-पुत्र घायल

चकिया नगर परिषद क्षेत्र के ओझा टोला स्थित मंदिर के पास अचानक एक बाइक का संतुलन बिगड़ने से उस पर सवार पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए. घटना शनिवार के दोपहर की है। घायल की पहचान खैरवा, गढ़या निवासी रामबाबू सहनी और उसके पिता विदेशी सहनी के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि दोनो किसी कार्य से चकिया गये हुए थे. उसी क्रम में एनएच 27 स्थित ओझा टोला मंदिर के पास संतुलन बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त हो गये.दोनो घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया.जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।

source: दैनिक उजाला

लूटकांड के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफतार

चकिया पुलिस ने कांड संख्या 315/24 व 316/24 के प्राथमिकी अभियुक्त विवेक कुमार पिता बीरेंद्र सहनी को शनिवार गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधी साहेबगंज थाना के सोनगढ़ का निवासी बताया जाता है। गिरफ्तार अपराधी पर चकिया थाना में लूटकांड और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस पकड़े गए अपराधी से पूछताछ कर रही है। छापेमारी दल का नेतृत्व डीएसपी मो मोहिबुल्लाह अंसारी कर रहे थे। जिसमे पुनि अरविंद कुमार, पुअनि गौरव कुमार, पुअनि राज कुमार राजू, कुणाल किशोर सिपाही संख्या 1712 सहित चकिया पुलिस बल शामिल थे।

source: दैनिक उजाला

लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

चकिया पुलिस ने लूटकांड मामले में एक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान साहेबगंज के सोनगढ़ निवासी दीपू कुमार पिता शिवबालक राय के रूप में की गई है। बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी पुरनछपरा में हुए लूटकांड का आरोपी है। पकड़े गए अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस इस संबंध में शनिवार को प्रेसवार्ता कर सकती है।

टाटा टियागो कार से 17 कार्टून विदेशी शराब जब्त

मेहसी थाना क्षेत्र के मंझनछपरा एनएच 27 पर मोतिहारी जाने वाली लेन मे रविवार को मेहसी थाना पुलिस ने गुप्त सुचना पर टाटा कार संख्या BR- 06 BE 7129 से 17 पेटी विदेशी शराब जब्त किया है। जब्त शराब इम्परियल ब्लु ब्रांड का है जो कु 152.28 लीटर है।

पुलिस को मुजफ्फरपुर की ओर से कार पर विदेशी शराब की खेप आने की जानकारी मिली। पुलिस को देख कार चालक व कारोबारी कार को छोड़ भागने मे सफल रहे। थाना अध्यक्ष सोनू गौरव ने बताया कि तस्करों की पहचान की जा रही है.छापामारी मे पुअनि कन्हैया कुमार, कृष्ण मोहन कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक से गिरने से एक युवक घायल

चकिया थाना क्षेत्र के परसौनी टोल निकट मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क पर गिर जाने से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को
ईलाज को लेकर स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक पवन कुमार, पिता- अनिल दास प्रसाद ने बताया कि मुजफ्फरपुर से कोटवा बारात जा रहा कि उक्त स्थान पर उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक बारिश और तूफान के कारण मोटरसाइकिल पर स्वयं का निमंत्रण खो बैठा और युवक सड़क पर गिर पड़ा। सुचना मिलते हीं एनएचआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तुरंत चकिया अस्पताल लाया गया, जहां व्यक्ति का इलाजरत है। घायल युवक की पहचान ग्राम- लखौरा, थाना-लखौरा, जिला पूर्वी चंपारण के निवासी के रूप में हुई है

Source: दैनिक उजाला

प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा व लगभग सवा लाख के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चकिया थाना के परसौनी खेम टोल प्लाजा के समीप उच्च पथ पर पुलिस को एक तेल टैंकर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा व लगभग सवा लाख के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने सफलता मिली हैं। ग्रिफ्तार तस्कर मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाना के मुगौली गांव का शत्रुघ्न राय का पुत्र सोनू कुमार बताया जाता हैं ।

इसकी जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पकड़ीदयाल सह प्रभारी एसडीपीओ मो मोहिबुल्लाह अंसारी चकिया के द्वारा एक टीम का गठन कर परसौनी खेम टोलप्लाजा के समीप वाहन जाँच के दौरान जब तेल टैंकर वाहन संख्या WB 03 C 8657 की तलाशी ली गई तो उसमे छुपाकर रखे गए 15 किलो 400 ग्राम प्रतिबंधित माधक पदार्थ गाजा और एक लाख इक्कीस हजार सात सौ तीस रुपया बरामद किया गया। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर इसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई हैं।

छापामारी दल में एसडीपीओ पकड़ीदयाल मो मोहिबुल्लाह अंसारी के अलावे इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार, अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार, एसआई अफजल रजा, राज कुमार राजू, सिपाही कुणाल किशोर सहित पुलिस बल शामिल थे।

टी. आई. एस. में बाल संसद में निर्वाचितों ने ली शपथ

चकिया शहर के साहेबगंज रोड स्थित ट्रांसेनडेंस इंटरनेशनल स्कूल में हाल ही में बाल संसद के चुनाव प्रक्रिया का समापन हुआ। इस अवसर पर पीटीआई शिक्षक तनवीर हयात खान, उप प्रधानाध्यापक शेख अमानुल्लाह सहित सभी वर्ग शिक्षक उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं ने इस चुनावी प्रक्रिया में विशेष उत्साह के साथ भाग लिया। सभी प्रतिभागी बच्चे अपने पसंदीदा उम्मीदवार के क्रम संख्या पर मोहर लगा रहे थे, जिससे उनमें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को लेकर एक गहरी समझ विकसित हो रही थी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार और प्रबंधन समिति के सदस्य साएम नासिर ने इस मौके पर कहा कि विद्यालय के माध्यम से बच्चों में भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने की क्षमता विकसित होती है। बाल संसद विद्यालय के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ट्रांसेनडेंस इंटरनेशनल स्कूल हर साल इस प्रकार की संसद का गठन करता है ताकि छात्रों में नेतृत्व की क्षमता को प्रोत्साहित किया जा सके और वे सामाजिक जिम्मेदारियों का एहसास कर सकें।

चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विद्यालय प्रधानाध्यापक और प्रबंधन समिति की उपस्थिति में मतगणना की गई। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम विद्यालय की प्रार्थना सभा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने वास्तविक चुनाव प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त किया और यह सीखने को मिला कि एक आदर्श समाज के निर्माण में उनका क्या योगदान हो सकता है। इससे न केवल विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होता है बल्कि छात्रों के समग्र विकास को भी बढ़ावा मिलता है।

  • बाल संसद के चुनाव प्रक्रिया में छात्रों की उत्सुकता और सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जहाँ बच्चों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के लिए मतदान किया।
  • विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार और प्रबंधन समिति के साएम नासिर ने बच्चों को चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से लोकतांत्रिक समाज के बारे में सीखने का अवसर प्रदान किया।
  • बाल संसद का गठन स्कूल की विकास प्रक्रिया में योगदान देता है और छात्रों के नेतृत्व कौशल को उभारने में सहायक होता है।
  • मतगणना प्रक्रिया प्रधानाध्यापक और प्रबंधन समिति की उपस्थिति में की गई, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

source: दैनिक उजाला

ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात महिला की मौत

चकिया रेल खंड फाटक संख्या 139 के समीप एक अज्ञात महिला की ट्रेन के चपेट में आने से कटकर मौत हो गयी। सुचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मृत महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष का बताई जाती है।

समाचार लिखें जाने तक मृत महिला की पहचान नहीं हो पायी थी। जानकारी देते हुए अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि सुचना मिली कि किसी महिला का शव रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।

source: दैनिक उजाला

Chakia News

बाईक और टेंपू की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल

चकिया थाना क्षेत्र के बाराघाट पुल पर देर रात सड़क दुर्घटना में एक 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं दूसरा साथी भी जिंदगी मौत से जूझ रहा है। बताया जाता है कि मधुबन थाना के भंगरुआ गाँव के नवल किशोर राय का 20 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार और उसका दोस्त संजय कुमार दोनों देर रात किसी आवश्यक काम से बाईक से चकिया की ओर जा रहे थे।

इस दौरान टेंपो और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई और अमरेंद्र कुमार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा दोस्त संजय कुमार का गंभीर हालत में निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते हैं चकिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ली है । वही आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया ।

source: दैनिक उजाला

Chakia News

कोटवा में किशोर की गला काट कर हत्या

कोटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरा पंचायत गढ़वा गांव के समीप नहर के बगल में बुधवार की रात एक किशोर की गला काट कर हत्या कर दी गई। नहर पर हत्या कर शव को घसीटते हुए मक्का के खेत में फेंक दिया गया । गला काटने के साथ ही शरीर के कई जगहों पर तेजधार हथियार का जख्म मिला है। मंगलवार को शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । किशोर की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। किशोर की पहचान राजापुर मठिया निवासी अफसर मंसूरी के पुत्र शमशाद आलम ( 17 ) के रूप में हुई है। कोटवा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। वही एफएसएल की टीम ने कई सबूत इक्कठा किया ।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सदर 2 जितेश कुमार पाण्डेय, केसरिया सर्किल इंस्पेक्टर मुनीर आलम द्वारा पहुंच कर बारीकी से घटना की जांच की गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि किशोर बाहर से तीन दिन पूर्व ही घर आया था। वह गुजरात में रहकर नट बोल्ट के कम्पनी में काम करता था। पिता के मठिया चौक स्थित मुर्गा मीट दुकान से धंधा कर घर चला गया । बाद में वह घर से फिर चौक पर गया और भुजा अंडा खाया लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजन रात भर उसको खोजते रहे । पता नहीं चलने पर परिजन थाना में लापता होने का आवेदन देने की प्रक्रिया कर रहे थे इसी बीच शव मिलने की सूचना मिली । लोगों द्वारा इसकी सूचना थाना को दी गई। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों पर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है । कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

source: दैनिक उजाला