Skip to content Skip to left sidebar Skip to right sidebar Skip to footer

Tag: Chakia News

Chakia News

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

चकिया रेलवे समपार संख्या 136 के पास 05259 अप ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की दुखद और दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की रात देर शाम को घटित हुई बताई जा रही है। मृतक की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जितौरा के निवासी सिध्दांत कुमार के रूप में की गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस मामले की पुष्टि आरपीएफ इंचार्ज राजेश झा ने करते हुए आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

source: दैनिक उजाला

Chakia News

भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, पांच घायल


चकिया थाना क्षेत्र के मठ गरीब में दो पक्षों के बीच हुए भूमि विवाद में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। मारपीट में संतोष पासवान, नंदकिशोर पासवान, कुमारी देवी, सीमा देवी व रवि पासवान घायल हो गए। इस मामले में घायलों मे शामिल युवक संतोष कुमार के बयान पर चकिया थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

प्राथमिकी में सुदीश साह, भोला साह, पुकार साह, हीरा साह, त्रिभुवन साह व अंग्रेज साह आदि पर जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने मारपीट कर महिलाओं के गहने छीन लेने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

source: दैनिक उजाला

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार घायल

Bike rider injured after being - Chakia

चकिया में सड़क दुर्घटना में एक बाईक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार की देर शाम एन एच 28 पर गांव ओझा टोला के सामने घटित बताई गई है। घायल व्यक्ति को ग्रामीणों ने आनन-फानन में ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति नाजुक देख श्री कृष्णा सिंह मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया ।घायल व्यक्ति जो मवेशी व्यापारी बताया जा रहा है जिनकी पहचान सीतामढ़ी जिला अंतर्गत का रहने वाले प्रमोद राय के रूप में बताई गई है घटना को लेकर बताया गया है कि व्यापारी बाइक से आ रहे थे कि घटनास्थल के सामने कोई अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए।

Source: दैनिक उजाला

पैक्स चुनाव में पुराने चेहरे पड़े नये चेहरों पर भारी

चकिया प्रखंड के सभी 12 पैक्सों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं । जिसमे बैसाहा से पंकज तिवारी, सागर से कन्हैया सिंह, भेरखिया से रामबाबू यादव, रामगढ़ महुआवा से भाग्यनारायण यादव, बेदिबन मधुबन से उदय कुमार गुप्ता, जमुनिया से रीमा कुमारी, हरपुर से संजीव कुमार सिंह, विशुनपुरा से राजेश्वर प्रसाद, मधुरापुर से संतोष कुमार, चकवारा से रमेश सिंह, महुअवा से किशुन सहनी और हरदियाबाद से अनिल सिंह विजयी घोषित किए गए हैं।

वहीं मेहसी प्रखंड के सभी सात पैक्सों का चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिया गया हैं। जिसमें हरपुर नाग पैक्स से पुषवंत कुमार, बखरी नाजिर से राजू कुमार, कोठिया हरिराम से सुजीत कुमार, झिटकहियां से अटल बिहारी, मिजापुर से भारत भूषण सिंह, महमदपुर मझौलीया से दिलीप कुमार कुशवाहा व राजेपुर से विनोद प्रसाद कुशवाहा विजयी हुए हैं। प्रखंड की कुल सात सीटों में छः पर निवर्तमान अध्यक्ष दुबारा सफल हुए हैं ।

Source: दैनिक उजाला

क्राइम सीन रीक्रिएट करने के दौरान कुख्यात समीर सिंह ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में बुधवार को समीर सिंह और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें समीर को गोली लगी। बैंक लूट, हत्या और अन्य गंभीर मामलों में पुलिस इस शार्प शूटर की तलाश कर रही थी। क्राइम सीन रीक्रिएट करने के दौरान समीर ने अचानक पुलिस पर गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और उसे घायल कर दिया।

घायिल समीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में डुमरिया घाट पुल के पास बदमाशों ने लूट के दौरान आईसीआईसीआई बैंक के एक कर्मचारी की हत्या कर दी थी, जिसके बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हत्याकांड में शामिल समीर सिंह को गिरफ्तार किया, साथ ही उसके पास से लूटी गई बाइक भी बरामद की गई।

मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि समीर सिंह सीएसपी लूटकांड में भी शामिल रहा है। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने उसे क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए अपने साथ लिया, जहां उसने फिर से पुलिस पर गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई, जो समीर के दोनों पैरों में जाकर लगी। गोली लगने के बाद वह गिर गया, और तुरंत गिरफ्तार होकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में दो अन्य अपराधियों की भी पहचान हुई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

स्रोत: दैनिक उजाला

Chakia News

खुले में हो रही मांस-मछली की बिक्री, प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई

शहर में नियमों का उल्लंघन करते हुए खुले में मांस और मछली की बिक्री की जा रही है। इस समस्या का सबसे अधिक प्रभाव रूपमहल सिनेमा हॉल के पास देखने को मिल रहा है। यह महत्वपूर्ण सड़क रोजाना हजारों लोगों द्वारा रेलवे स्टेशन जाने के लिए उपयोग की जाती है। वहीं, मुजफ्फरपुर रोड पर चकिया थाना के समीप भी कई लोग अपने कार्यों के सिलसिले में आते हैं और इस स्थिति का सामना कर रहे हैं। चकिया थाना के निकट खुले में मछलियों की बिक्री हो रही है, जबकि शहर के अन्य सड़कों और चौक-चौराहों पर भी मांस-मछली की दुकानें बिना लाइसेंस के संचालित हो रही हैं।

यहां तक कि कई स्थलों पर मंदिरों के निकट भी मांस और मछली की बिक्री हो रही है, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में खुले में मांस और मछली की बिक्री से संक्रमण का खतरा भी बना रहता है, और बकरे तथा मुर्गे के मांस से उठने वाली दुर्गंध लोगों को परेशान करती है। मछली रखने के लिए जो बर्तन में पानी भरकर रखा जाता है, वह सड़क पर बहा दिया जाता है जिससे आसपास की स्वच्छता पर असर पड़ता है। दुकानों के संचालक इन स्थितियों की अनदेखी कर रहे हैं, जबरदस्त तरीके से नियमों को उल्लंघन करते हुए मांस बिक्री का कारोबार कर रहे हैं।

सड़क किनारे बकरे और मुर्गे की दुकानें गुमटियों और स्थायी स्थानों से चलाई जा रही हैं। हैरत की बात यह है कि कुछ दुकानदार बीमार बकरों और मुर्गों का मांस बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। साफ-सफाई की कोई भी चिंता नहीं दिखाई दे रही है जिससे वहां से गुजरने वाली महिलाओं को नाक बंद कर चलना पड़ता है। शाकाहारी लोगों का हाल तो और खराब हो जाता है।

सभी व्यवस्थाओं की अनदेखी पुलिस, नगर परिषद और पशुपालन विभाग के संरक्षण में हो रही है, जिसके कारण खुले में मांस बेचने का कारोबार प्रारंभ है। खुले में जानवरों को काटना और बेचने पर प्रतिबंध होते हुए भी इसका उल्लंघन हो रहा है। बुरा तो यह कि बिक रहे जानवरों की स्वास्थ्य जांच भी नहीं हो रही है। दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर टाट आदि लगाकर मांस को छुपाने की भी व्यवस्था नहीं की जा रही है, जबकि यह आवश्यक है।

कानून के अनुसार, 1960 के प्रिवेंशन ऑफ क्रूएल्टी टू एनिमल एक्ट के तहत अवैध रूप से मांस की दुकानें लगाना और पशुओं के प्रति हिंसा करना प्रतिबंधित है। इन नियमों को लागू करने वाले विभिन्न विभागों को शक्ति प्रदान की गई है, लेकिन उन शक्तियों का उपयोग नहीं किया जा रहा है। बिना लाइसेंस वाले दुकानों को नगर परिषद बंद कर सकती है या फुटपाथ से हटा सकती है। नियम स्पष्ट हैं कि बिना अनुज्ञप्ति के मांस की दुकानें नहीं चलनी चाहिए, मांस को खुले में नहीं बेचा जाना चाहिए और काटे गए जानवरों के अवशेष को व्यवस्थित रूप से disposing किया जाना चाहिए। औजारों को संक्रमण रहित करने के बाद ही जानवरों को काटने की प्रक्रिया अपनानी चाहिए, परंतु अफसोस कि यह सब कहीं दिखाई नहीं दे रहा है।

source: दैनिक उजाला

Police gather to collect information about crime incident

जिले में चौबीस घंटे में दूसरी लूट की घटना

अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। डुमरिया घाट में बीती रात एक निजी फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर बाइक लूटने की घटना घटी। जब पुलिस कार्रवाई कर रही थी, तभी कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक के कनपटी पर पिस्टल तानकर दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान हंगामा करने पर फायरिंग भी की गई, लेकिन गनीमत रही कि सीएसपी संचालक को गोली नहीं लगी। यह मामला मोतिहारी के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के फूलवरिया बाजार का है।

सीएसपी संचालक प्रदीप कुमार ने बताया कि जब वह अपने सीएसपी कार्यालय में बैठे थे, तभी एक बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी पहुंचे। इनमें से एक बाइक पर खड़ा रहा जबकि दो अंदर घुस आए और पिस्टल तानकर बाकी सबको घेर लिया। उन्होंने कहा कि जितना पैसा है, निकाल दो नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद उन्होंने गल्ले में रखा लगभग दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। जब प्रदीप ने विरोध जताया तो अपराधियों ने फायरिंग की, लेकिन वह किसी प्रकार बाल-बाल बच गए।

इस घटना की जानकारी मिलते ही मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने चकिया के एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। उन्होंने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने का आदेश दिया और आश्वासन दिया कि सभी अपराधियों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा। महज 24 घंटों के भीतर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वारदातों का सिलसिला जारी रहा, जिसमें पहली घटना डुमरिया घाट की है, जहां लूट के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी घटना में लूट के बाद गोली चलाई गई, जिसमें सीएसपी संचालक बाल-बाल बचे।

Source: दैनिक उजाला

Chakia News

अपराधियो ने कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर हत्या, बाइक लूट – चकिया न्यूज़

मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने दो वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को अलर्ट कर दिया है। अपराधियों ने दिन के उजाले में सीएसपी संचालक पर गोलीबारी करते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया। वहीं रात में, घर लौट रहे कलेक्शन एजेंट की बाइक लूटने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद एसपी ने जांच के लिए विभिन्न एसआईटी टीमों का गठन किया। एसआईटी टीम लगातार छापेमारी कर रही है। मृतक कलेक्शन एजेंट की पहचान छपरा के अवनीश कुमार के रूप में की गई है। यह घटना रात 9 बजे के आसपास हुई। पुलिस, जिसमें डिप्टी एसपी भी शामिल हैं, घटनास्थल पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गई।

मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में दिन के समय अपराधियों ने सीएसपी संचालक पर हमला कर रुपए लूट लिए। वहीं, देर रात डुमरिया घाट थाना अंतर्गत सेमवापुर पोखर के पास कलेक्शन एजेंट की हत्या कर बाइक लूटने का मामला सामने आया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहले इसे एक्सीडेंट मान लिया था, लेकिन चकिया डीएसपी की दोबारा जांच में युवक की सीने में गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।

मृतक की पहचान सारण जिले के लोहरी गांव के अवनीश कुमार के रूप में हुई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डुमरिया घाट थानाध्यक्ष को निलंबित किया और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। इस टीम में एसडीपीओ चकिया सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रशिक्षु डीवाईएसपी वसीम फिरोज, प्रशिक्षु डीवाईएसपी पूजा विश्वास, एसएचओ कोटवा, भोपतपुर और डीआईयू की टीम शामिल है। गठित एसआईटी टीम छापेमारी में सक्रिय है।

Farmer training cum material program organized

किसान प्रशिक्षण सह उपादान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चकिया में रबी महाअभियान के अंतर्गत मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित ट्रायसम भवन में एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण एवं उपादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, प्रखंड के किसान और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बीएओ ने जानकारी दी कि कम लागत में अधिक उपज के लिए जीरो टिलेज विधि से गेहूं की बुवाई अत्यधिक लाभकारी हो सकती है।

इसके साथ ही, सूक्ष्म सिंचाई विधियों पर जोर देते हुए बताया गया कि इन तकनीकों से पानी की खपत में कमी आती है और फसलों की सही समय पर सिंचाई सुनिश्चित होती है। दूसरी ओर, तोरी एवं सरसों की उन्नत खेती, समेकित कृषि प्रणाली, और आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग एवं रखरखाव पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। किसानों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर और कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान की चर्चा की गई। बीएओ ने बताया कि मानकों पर खरे उतरने वाले किसानों को अनुदानित दर पर गेहूं के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में सहकारिता पदाधिकारी, कृषि सलाहकार, कृषि समन्वयक और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Source: दैनिक उजाला

Chakia News

पकड़ीदयाल में चल रहा धर्मातरण का खेल

मोतिहारी के ग्रामीण इलाकों में ईसाई मिशनरी की नई पाठशाला लगाकर गुपचुप तरीके से लोगों को प्रार्थना के नाम पर ब्रेन वाश किया जा रहा है। पकड़ीदयाल अनुमंडल के सिरहा पंचायत में धर्मांतरण की पाठशाला चुपके चुपके लगाई जा रही है । इस पाठशाला में अनुमंडल के मधुबन, चैता, कटास, मझार, बहुआरा, राजेपुर, तेतरिया सहित दर्जनों गांव के दलित और कमजोर वर्ग के लोगों को सॉफ्ट टारगेट किया जा रहा है । हर रविवार को विशेष प्रार्थना के नाम पर महिलाओं को बच्चों को टेंपो से बैठाकर चर्च लाया जा रहा है।

गांव के लोग बताते हैं कि पहले ऐसा नहीं होता था लेकिन इन दिनों इस तरह की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। और खास तौर पर ईसाई मिशनरी के गरीब दलित शोषित समाज के लोगों को लालच से देकर ग्रामीण परिवेश की दलित और पिछली समाज की महिलाओं को ही टारगेट करके बुलाते है । केवल सिरहा पंचायत के तकरीबन 20 से 25 लोग ने ईसाई धर्म ग्रहण कर लिया है जबकि अनुमण्डल में यह संख्या 500 से ज्यादा हो गया है।

वहीं सिरहा पंचायत के इटावा गाव के गणेशा राम, जिन्होंने पहले ईसाई धर्म ग्रहण किया था लेकिन पिछले दिनों फिर उन्होंने ईसाई धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। गणेशा राम ने बताया कि उन्होंने ईसाई धर्म में अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था लेकिन फिर बाद में परिवार के लोगों के कहने पर और अपनी इच्छा से हिंदू धर्म में लौटने का काम किया। धर्मांतरण के इस खेल को लेकर इलाके के लोग काफी चिंतित हैं।

source: दैनिक उजाला