Skip to content Skip to left sidebar Skip to right sidebar Skip to footer

Tag: Chakia News

Chakia News

इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

इंटरमीडिएट परीक्षा शनिवार को शहर स्थित बाबूलाल साह कन्या उच्च विद्यालय, बलदेव अयोध्या अतीम हाई स्कूल, डीपीटीएस इंटर कॉलेज, मध्य विद्यालय बालक, एमएसबीएस इंटर कॉलेज व एसआरएपी कालेज केंद्र पर शांति पूर्ण सम्पन्न हो गया।

संयोजक अनुमंडल कोषांग प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया सभी परीक्षा केन्द्र पर प्रथम पाली में कुल 2814 परीक्षार्थी में 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे जबकि दूसरे पाली में 783 परीक्षार्थी में 27 अनुपस्थित थे। परीक्षा शांतिपूर्वक व कदाचार मुक्त माहौल में कराने को लेकर स्थाई व भ्रमणशील दंडाधिकारी नियुक्त किए गए थे।

वही परीक्षा संचालन करने में सहयोगी के रूप में विकास कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव, रामबाबू भगत, रामानंद राम सहित अन्य शामिल थे ।

source: bhaskar.com

इंटर की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा मंगलवार को शहर के 6 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। संयोजक अनुमंडल कोषांग प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में कुल 2097 में 41 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरे पाली में 1103 में 13 परीक्षार्थी अनुपस्थिति थे। परीक्षा शांति पूर्ण माहौल में कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर स्थाई दण्डाधिकारी के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे। वही सभी केंद्रों पर भ्रमणशील दण्डाधिकारी घूमते रहे। 

Source: Dainik Bhaskar

चकिया: साहेबगंज रोड स्थित नर्सिंग होम में बच्चे की मौत

चकिया-साहेबगंज रोड स्थित नर्सिंग होम में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, मासूम की मौत से गुस्साए लोगों ने नर्सिंग होम पर की पत्थरबाजी
source

मधुमक्खी व मत्स्य पालन से किसानों की बढ़ेगी आय

केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने रविवार को चकिया के बैशाहा में किसानों को खेती से अधिकाधिक लाभ मिलने के उपायों पर चर्चा की तथा इसके उपाय भी बताए। उन्होंने कहा कि आज करीब पन्द्रह हजार किसान अलग-अलग तरीके का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पांच सौ महिलाएं मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लेकर अपना और परिवार का जीविकोपार्जन कर रही हैं। उन्होंने किसानों से धान व गेहूं के साथ इन अच्छी आमदनी वाले फसल के उत्पादन की भी बात कही। उन्होंने कहा कि बांस लगा कर भी किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा मधुमक्खी तथा मत्स्य पालन में भी अपार संभावनाएं हैं।

जिले भर में 150 लोग मधुमक्खी तथा 400 लोग मत्स्य पालन कर अपनी आजीविका बखूबी चला रहे हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार की जानकारी पिपरा कोठी स्थित केन्द्र से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध केन्द्र खोलने पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि किसानों के हितों के लिए सरकार दीनदयाल ग्रामीण विद्युतीकरण योजना पर कार्यरत हैं। इसके तहत हर खेत को बिजली के खंभे से जोड़ने का प्रावधान है। दिसंबर 2019 तक सभी खेतों को बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।इस बिजली के लिए किसानों को न्यूनतम 85 पैसे प्रति यूनिट ही देने होंगे।

इस दौरान उन्होंने राजकिशोर ठाकुर के घर से बूढ़ी गंडक बांध तक सड़क निर्माण की बात भी कही। इसके साथ ही प्रखंड के बलोचक कोन्हिया टोला से अहिरौलिया होते हुए नगर जाने वाले मार्ग पर 1200 मीटर पीसीसी सड़क के निर्माण का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक श्यामबाबू यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कृषि मंत्री ने वैशाहा गांव मे जल्द ही दुग्ध सेन्टर खोलने की बात कही। पीड़ित परिवार से मिले कृषि मंत्री: इस दौरान केन्द्रीय मंत्री बैशाहा गांव में घटित दर्दनाक घटना से आहत परिवार से मिले और सात्वना दी। उन्होंने परिवार को जिविकोपार्जन हेतू पांच बकरीयां भी उपलब्ध कराई। ाृतका धनवंती की सास मधु देवी को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने उपस्थित क्षेत्रीय विधायक से हर संभव सहायता देने की बात भी कही। बीते शुक्रवार बैशाहा गांव में एक महिला और उसके तीन अबोध बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मौके पर रोहित सिंह, नीरज सिंह, मनोज सहनी, राजा सहनी, काशी सहनी सहित अन्य मौजूद रहे।

Source: livehindustan