Skip to content Skip to left sidebar Skip to right sidebar Skip to footer

Tag: drown

Chakia News

वृंदावन तालाब में एक साथ तीन युवतियों के शव मिलने से मचा हड़कंप

चकिया और कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बीच स्थित वृंदावन तालाब में एक साथ तीन युवतियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पहले पुलिस ने इसे दो थाना क्षेत्रों के बीच का मामला मानते हुए जांच में देरी की, जिससे काफी समय तक तीनों शव पानी में ही पड़े रहे। जब एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दिए, तब शनिवार को तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया। घटना के बाद कुछ लोग तीनों युवतियों की हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि यह हादसा या आत्महत्या हो सकती है। कुछ का कहना है कि शव पानी में बहकर यहां आए हैं। इस तालाब में वर्षों से पानी भरा हुआ है।

बड़ा सवाल यह है कि तालाब के आसपास न तो शमशान घाट है और न ही कब्रिस्तान, तो फिर तीनों युवतियों के शव कहां से आए? मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, कुछ पुलिसकर्मी यह भी मानते हैं कि शवों की स्थिति देखकर लगता है कि ये किसी समय मिट्टी में दफनाए गए थे, जो अब पानी में तैरने लगे हैं। हालांकि, मामले की स्पष्टता एफएसएल टीम की रिपोर्ट के बाद ही संभव होगी, क्योंकि तीनों शव पूरी तरह सड़ चुके हैं और इन्हें पहचानना काफी मुश्किल है।

source: दैनिक उजाला

बूढ़ी गंडक नदी से एक अज्ञात शव बरामद

चकिया थाना क्षेत्र के बूढ़ीगंडक नदी के बाराघाट पुल के नीचे नदी में एनडीआरएफ की टीम को एक अज्ञात युवती का शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है। मृत युवती लाल रंग की सलवार व समीज पहनी हुई है। इसकी जानकारी इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने दी। वहीं बताया जाता है कि एनडीआरएफ की दस जवान एक महिला के शव को ढूढ़ने उक्त नदी में गयी थी जहां पर एक अज्ञात युवती का शव पुल के नीचे मिला है। बताया जाता है कि जिस नवविवाहिता का शव एनडीआरएफ के जवान ढूढ़ने गए थे। उस महिला का मायका बरमदिया गांव में है। शादी बीते साल माधोपुर गांव में हुआ था। महिला का मेहसी में भी घर है वह वही रहती थी। ससुराल वालों ने महिला के गुम होने संबंधी आवेदन पांच दिन पूर्व में दिया था ।मेहसी पुलिस मामला दर्ज कर महिला के ससुराल वाले के अनुरोध पर एनडीआरएफ की टीम को बुला कर महिला का शव नदी में शव ढूंढ़ रहे थे। इसी बीच अज्ञात युवती का शव एनडीआरएफ के जवान को मिला । इसकी जानकारी एसडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने दी।

source: livehindustan