Skip to content Skip to left sidebar Skip to right sidebar Skip to footer

Tag: Education

टी. आई. एस. में बाल संसद में निर्वाचितों ने ली शपथ

चकिया शहर के साहेबगंज रोड स्थित ट्रांसेनडेंस इंटरनेशनल स्कूल में हाल ही में बाल संसद के चुनाव प्रक्रिया का समापन हुआ। इस अवसर पर पीटीआई शिक्षक तनवीर हयात खान, उप प्रधानाध्यापक शेख अमानुल्लाह सहित सभी वर्ग शिक्षक उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं ने इस चुनावी प्रक्रिया में विशेष उत्साह के साथ भाग लिया। सभी प्रतिभागी बच्चे अपने पसंदीदा उम्मीदवार के क्रम संख्या पर मोहर लगा रहे थे, जिससे उनमें लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को लेकर एक गहरी समझ विकसित हो रही थी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार और प्रबंधन समिति के सदस्य साएम नासिर ने इस मौके पर कहा कि विद्यालय के माध्यम से बच्चों में भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने की क्षमता विकसित होती है। बाल संसद विद्यालय के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ट्रांसेनडेंस इंटरनेशनल स्कूल हर साल इस प्रकार की संसद का गठन करता है ताकि छात्रों में नेतृत्व की क्षमता को प्रोत्साहित किया जा सके और वे सामाजिक जिम्मेदारियों का एहसास कर सकें।

चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद विद्यालय प्रधानाध्यापक और प्रबंधन समिति की उपस्थिति में मतगणना की गई। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम विद्यालय की प्रार्थना सभा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने वास्तविक चुनाव प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त किया और यह सीखने को मिला कि एक आदर्श समाज के निर्माण में उनका क्या योगदान हो सकता है। इससे न केवल विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होता है बल्कि छात्रों के समग्र विकास को भी बढ़ावा मिलता है।

  • बाल संसद के चुनाव प्रक्रिया में छात्रों की उत्सुकता और सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जहाँ बच्चों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के लिए मतदान किया।
  • विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार और प्रबंधन समिति के साएम नासिर ने बच्चों को चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से लोकतांत्रिक समाज के बारे में सीखने का अवसर प्रदान किया।
  • बाल संसद का गठन स्कूल की विकास प्रक्रिया में योगदान देता है और छात्रों के नेतृत्व कौशल को उभारने में सहायक होता है।
  • मतगणना प्रक्रिया प्रधानाध्यापक और प्रबंधन समिति की उपस्थिति में की गई, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

source: दैनिक उजाला

Chakia News

चकिया के 77 टोला में 1 जून से चलेगा समर कैंप

चकिया प्रखंड क्षेत्र के 77 टोला में 1 जून से समर कैंप चलेगा। समर केंप में 4,5 व 6 वर्ग के 770 बच्चे पढ़ेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बीआरसी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के 77 टोला सेवकों को प्रशिक्षित किया गया है।

सभी टोला सेवकों को दो दिनों के अंदर प्रत्येक टोला से 4, 5 व वर्ग 6 के दस दस बच्चों की सूची बनाकर बीआरसी में जमा कराने का निर्देश दिया गया है। 1 जून से 30 तक अक्षर आंचल योजना से कोई बच्चा पीछे नहीं, माता भी छूटे नहीं कार्यक्रम के तहत प्रखंड के 77 टोला में समर कैंप का आयोजन होगा। इस संबंध में बी ई ओ मिथिलेश कुमारी ने बताया कि महादलित, दलित, अल्पसंख्यक, अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत एक माह चलने वाली समर कैंप को सफल बनाने को लेकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

समर कैंप में शिक्षा सेवक व शिक्षा सेवक तालमी मरकज के द्वारा सभी टोला में बच्चो के पढ़ने व सरल गणित के बुनियादी दक्षता को मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। 1 जून से प्रखंड के 77 टोला में 770 बच्चों को पढ़ाने के लिए केंद्र का चयन कर लिया गया है।

Source: Hindustan

ऑनलाइन शिक्षा V/S गरीबी

ऑनलाइन शिक्षा बनी गरीबों की मजबूरी

images 14 2 - Chakia
फ़ोटो सौजन्य: गूगल इमेज

कोरोना महामारी ने ऑनलाइन शिक्षा एक सामान्य बात बना है। सरकार भी इसे जोड़ो शोरों से जमीन पर लाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। मगर हकीकत यह है कि ऐसे कई परिवार हैं, जिनके पास स्मार्टफोन खरीदने के पैसे नहीं है। ये लैपटॉप तो दूर की बात हैं। यही नहीं इंटरनेट की कम रफ्तार भी बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा बन रहा है। जबकि स्कूल बंद होने के कारण इंटरनेट तक पहुंच बच्चों के लिए सबसे अहम चीज हो गई है, जिससे वे अपनी पढ़ाई से जुड़े रहें। इसी वजह से कई गरीब या कम आय वाले परिवार सस्ता या फिर सेकंड हैंड स्मार्टफोन खरीद रहे हैं। स्कूल जाने वाले 24 करोड़ बच्चों की वजह से कम कीमत वाले स्मार्ट फोन उद्योग के लिए नए ग्राहक वरदान साबित हुआ है। उद्योग से जुड़े जानकारों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में इस्तेमाल हो चुके हैंडसेट की बिक्री बढ़ी है। लेकिन इसके साथ ही डिजिटल डिवाइड भी बढ़ रही है।

गौरतलब है कि चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है। मगर आबादी के बड़े हिस्से के पास आज भी सस्ते या हलकी क्वालिटी के ऐसे फोन मौजूद हैं। बहुत से परिवारों के लिए स्मार्टफोन एक नई चीज है। फिलहाल दौर ऐसा कि शिक्षक व्हाट्स ऐप के जरिए घर पर किए जाने वाला सबक दे रहे हैं। या फिर वर्चुअल क्लास ले रहे हैं। बहरहाल, स्मार्टफोन की कमी ऑनलाइन स्कूली शिक्षा के लिए एकमात्र बाधा नहीं है। धीमा इंटरनेट भी एक बड़ा मुद्दा है। इसीलिए अनेक जगहों पर खराब कनेक्शन, फोन की लागत और महंगे डाटा प्लान के अलावा स्क्रीन पर अत्यधिक समय बिताने की चिंताओं के बीच पढ़ाने के तरीके को वापस ऑफलाइन की तरफ जाने पर विचार करने पर मजबूर किया जाने लगा है। हाल ही में मानव संसाधन मंत्रालय ने ‘वन क्लास वन चैनल’ की शुरूआत की थी। इसके तहत बच्चों को पढ़ाने के लिए टीवी और रेडियो का सहारा लिया जा रहा है। मगर क्लास में पढ़ाई का कोई विकल्प नहीं है। कम से भारत में तो ऐसा ही है। ऑनलाइन शिक्षा होने के कारण गरीब परिवारों के लाखों बच्चों की पढ़ाई छूट गई है। हकीकत चिंताजनक है। मसलन, गैर सरकारी संस्था कैरिटास इंडिया की रिपोर्ट गौरतलब है। उसके 600 से अधिक प्रवासी श्रमिकों पर किए गए एक सर्वे में पता चला कि उनमें से 46 फीसदी परिवारों ने अपने बच्चों को पढ़ाना बंद कर दिया है।