Skip to content Skip to left sidebar Skip to right sidebar Skip to footer

Tag: inauguration

Chakia News

कृषक कोल्ड स्टोर का उद्घाटन

शहर के बाईपास चौक स्थिति कृषक कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन गुरूवार को विधान पार्षद बबलू गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस दौरान विधान पार्षद ने कहा कि देश को सबल बनाने मे किसानों की अहम भूमिका होती है। उत्तर बिहार का यह जिला कृषि बहुल क्षेत्र है। किसानों को अपने उत्पाद को संरक्षित व सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की जरूरत पड़ती है। कोल्ड स्टोरेज के संचालक आलोक झा ने कहा कि छह हजार तीन सौ एमटी क्षमता वाला यह कोल्ड स्टोरेज अत्याधुनिक कूलिंग सिस्टम से लैस है। मौके पर कृष्ण कुमार सिंह, रविभूषण श्रीवास्तव,अजय देव, संजीव कुमार सिंह, किशोर सिंह, अब्दुल रहमान तथा पवन राज, रामेश्वर चौधरी, रघुनाथ प्रसाद सिंह, दिवाकर किशोर सिंह, विनय कुमार सिंह, रामबाबू सिंह सहित अन्य मौजूद थे। 

source: bhaskar.com