Skip to content Skip to left sidebar Skip to right sidebar Skip to footer

Tag: kolkata

Chakia News

बरमदिया की महिला की कोलकाता में ट्रेन से कटकर मौत

चकिया थाना क्षेत्र की बरमदिया वार्ड 2 निवासी महिला की कोलकाता के श्रीरामपुर स्टेशन पर रेल से कट कर मौत हो गई।मृतक महिला स्व संजय कुमार पैंतालीस वर्षीय पत्नी अस्तुरन देवी बताई जाती है । मृतका कोलकाता से सब्जी का व्यापार करती थी । घटना शनिवार की बताई जाती है. सब्जी लोड करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई । जिससे उसकी मौत हो गई।प्रशासन द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम कोलकाता में कराया गया।जिसके बाद सोमवार सुबह एंबुलेंस से उसका शव चकिया थाना स्थित बरमदिया उसके घर पहुंचा। मृतका को एक दिव्यांग पुत्र हैं । उसकी दो पुत्रियां हैं जिसमें एक की शादी हो चुकी है। दुसरी पुत्री की शादी अगले माह होनी थी । महिला की मौत से पूरे परिवार के सामने बड़ा संकट आ खड़ा हुआ है।

Source: दैनिक उजाला